आगरा विकास प्राधिकरण ने शुरू किया अटलपुरम टाउनशिप के फेज 3 के आवासीय भूखंडों का रजिस्ट्रेशन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

आगरा विकास प्राधिकरण ने शुरू किया अटलपुरम टाउनशिप के फेज 3 के आवासीय भूखंडों का रजिस्ट्रेशन

आगरा विकास प्राधिकरण ने शुरू किया अटलपुरम टाउनशिप के फेज 3 के आवासीय भूखंडों का रजिस्ट्रेशन

आगरा:- आगरा विकास प्राधिकरण ने ककुआ भांडई स्थित अटलपुरम टाउनशिप के फेज 3 के आवासीय भूखंडों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मंडलायुक्त ने टाउनशिप फेज-3 के सेक्टर-08 का शुभारंभ किया।

अटलपुरम टाउनशिप फेज-3 में सेक्टर-08 के समस्त श्रेणी के कुल 215 प्लॉट्स हैं। आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 16 मार्च है।

सेक्टर/प्लॉटों का विवरण:
- एम०आई०जी० के 54 प्लॉट
- एम0आई0जी0-2 के 05 प्लॉट
- एम०आई०जी०-3 के 65 प्लॉट
- एच०आई०जी० के 79 प्लॉट
- सुपर एच०आई०जी० के 12 प्लॉट

आवेदन करने के लिए शासन के जनहित पोर्टल (लिंक उपलब्ध नहीं है) एवं प्राधिकरण की वेबसाइट (लिंक उपलब्ध नहीं है) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

मंडल आयुक्त नगेंद्र प्रताप ने बताया कि अटलपुरम के फेज 3 की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 16 मार्च है। ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की असुविधा/समस्या/जानकारी हेतु आवेदक हेल्पलाइन नं0-0562-2510070 या 9084407890 पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

video

Pages