आगरा में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी जोरों पर
आगरा:-आगरा में महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। आगरा शिवनगरी के रूप में भी जाना जाता है, जहां चारों कोनों पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर हैं। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार को कैलाश मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा, स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने मंदिर प्रबंधन और अधिकारियों को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भक्तों की सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित की जाए, साथ ही जल व्यवस्था, प्रकाश और पार्किंग की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मंदिर में पूजा-अर्चना हेतु विशेष सज्जा और स्वागत द्वार बनाए जाने के भी निर्देश दिए गए।