आगरा में दरोगा के घर चोरी, 40 लाख के गहने और नकदी चोरी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

आगरा में दरोगा के घर चोरी, 40 लाख के गहने और नकदी चोरी

आगरा में दरोगा के घर चोरी, 40 लाख के गहने और नकदी चोरी

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 के डी-ब्लॉक में एक दरोगा के घर मे नकाबपोश चोर ने सुनियोजित तरीके से घर का ताला तोड़कर करीब 40 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दरोगा रॉबिन सिंह थाना छत्ता की डिवीजन चौकी के इंचार्ज हैं और परिवार सहित किराए पर रहते थे। उनकी पत्नी काजल ने एक माह पूर्व बेटे को जन्म दिया है और फिलहाल मायके में हैं। घटना के समय दरोगा ड्यूटी पर थे।

चोर ने घर में घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और मकान मालिक के बेटे सूरज को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। सुबह जब सूरज की आंख खुली तो घर के ताले टूटे मिले।

चोर ने पहली मंजिल पर जाकर दरोगा के घर का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे कीमती सामान को निशाना बनाया। चोर 100 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण, 2 किलो से ज्यादा चांदी के जेवरात, 20 हजार रुपये नकद चुरा ले गए।

एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।

video

Pages