आगरा में एयरफोर्स स्टेशन में मिला संदिग्ध गुब्बारा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

आगरा में एयरफोर्स स्टेशन में मिला संदिग्ध गुब्बारा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आगरा में एयरफोर्स स्टेशन में मिला संदिग्ध गुब्बारा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आगरा के एयरफोर्स स्टेशन परिसर में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। गुब्बारे पर 'पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस' लिखा हुआ था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ में आ गईं।

गुब्बारा आधा सफेद और आधा हरे रंग का है, और उस पर 'पीआईए' के साथ उर्दू भाषा में भी कुछ लिखा हुआ है। एयरफोर्स प्रशासन ने प्राथमिक जांच के बाद गुब्बारे को थाना शाहगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया है और मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह गुब्बारा तकनीकी एरिया तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।

video

Pages