आगरा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई, 4 वाहन जब्त - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

आगरा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई, 4 वाहन जब्त

आगरा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई, 4 वाहन जब्त

आगरा में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 08 फरवरी 2026 को राजस्व, खनन, परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स ने थाना सैंया पुलिस के सहयोग से आगरा-ग्वालियर रोड़ पर सैंया चौराहा के पास 50 वाहनों की चेकिंग की।

इस दौरान बिना आई०एस०टी०पी०/ओवरलोड़ उपखनिज गिट्टी परिवहन कर रहे 4 वाहनों को थाना सैंया में अवरुद्ध/जब्त किया गया। यह अभियान अवैध खनन/परिवहन/ओवरलोडिंग की रोकथाम के लिए चलाया गया था और भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे।

video

Pages