आगरा में 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर का आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

आगरा में 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर का आयोजन

आगरा में 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर का आयोजन

आगरा में 22 फरवरी 2026 को वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों में चल रही समाज के निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, स्त्रियो, निर्धन वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आदि से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाएं का त्वरित एवं सुलभ लाभ प्रदान करना है।

शिविर के सफल आयोजन के लिए दीवानी परिसर में स्थित नवीन सभागार कक्ष में अमरजीत, अपर जिला जज, आगरा की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारीगण से दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) के सफल आयोजन हेतु पात्र व्यक्तियों का पंजीयन एवं उक्त शिविर कार्यक्रम में आए हुए व्यक्तियों को लाभ दिए जाने के बारे में विचार विमर्श किया गया।

सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा यह बताया गया कि उक्त जागरूकता शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों में चल रही समाज के निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, स्त्रियो, निर्धन वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आदि से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाएं का त्वरित एवं सुलभ लाभ प्रदान करना है।

video

Pages