आगरा में जुआ खेलते 5 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹ 5,430/- और ताश के पत्ते बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

आगरा में जुआ खेलते 5 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹ 5,430/- और ताश के पत्ते बरामद

आगरा में जुआ खेलते 5 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹ 5,430/- और ताश के पत्ते बरामद

जनपद आगरा:-जिले की थाना मलपुरा पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को सिविल एयरपोर्ट की बाउण्ड्री के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹ 5,430/- 52 ताश के पत्ते, 01 टार्च बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना मलपुरा पर मुकदमा धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त पंकज पुत्र मुलचन्द्र, आशिफ पुत्र सोरेन सिंह, प्रदीप पुत्र महावीर सिंह,अमन पुत्र घनश्याम और छोटू पुत्र सुरेशचन्द्र, जो साठ घर बस्ती में पंचायती घर के पास धनौली थाना मलपुरा आगरा के निवासी हैं। प्रदीप निवासी डाबली थाना किरावली आगरा का है।
बरामदगी में ₹ 5,430/-, 52 ताश के पत्ते और 01 टार्च शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र वशिष्ठ, उ0नि0 संजय कुमार, उ0नि0 शुभम दीक्षित, हे0का0 वरीज, हे0का0 अरुण कुमार, का0 विनीत तिवारी, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 अंकुर शामिल हैं।

video

Pages