रुपये व जेवर के लेन-देन के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले भाई को थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार
जनपद आगरा:- शाहगंज पुलिस टीम ने एक ऐसे मामले में कार्रवाई की जिसमें एक भाई ने रुपये और जेवर के विवाद में अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनांक-05.02.2026 को वादी द्वारा थाना शाहगंज पर सूचना दी गई कि दिनांक-04.02.2026 की रात्रि को वादी, वादी की पत्नी और वादी की भतीजी घर में थे कि तभी वादी की पत्नी का भाई रवि कुशवाहा पुत्र पाच्याराम अपने एक साथी के साथ वादी के घर आया तथा तमंचे से वादी की पत्नी को गोली मार दिया जिससे वादी की पत्नी घायल हो गई। वादी ने अपनी घायल पत्नी को इलाज हेतु एस.एन. मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान वादी की पत्नी की मृत्यु हो गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त रवि कुशवाहा उर्फ हरी सिंह को ईदगाह चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर डबल फाटक बाराखम्बा के पास खाली पड़े ग्राउण्ड से आलाकत्ल 01 तमंचा .315 बोर व 01 खोखा कारतूस पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।
अभियुक्त ने बताया कि वर्ष-2012 में मोटरसाइकिल लूट के मामले में जेल गया था, जिसमें उसकी बहन ने जमानत करायी थी। वर्ष-2011 में हुए बंटवारे में अभियुक्त के हिस्से में 03 तोला सोने की चीजें व लगभग डेढ़ किलो चांदी की चीजे आयीं थीं जिन्हें अभियुक्त ने अपनी बहन के पास रख दी थीं। अभियुक्त ने अपनी बहन को मारने की योजना बनायी और दिनांक-04.02.2026 रात्रि 10.30 बजे के करीब अपनी बहन को गोली मार दी।