कागारौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 5 गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

कागारौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 5 गिरफ्तार

कागारौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 5 गिरफ्तार

आगरा के कागारौल पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कागारौल की बड़ी बस्ती में की गई। पुलिस ने मौके से 14,230 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस टीम 13 फरवरी 2026 को क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ी बस्ती में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 14,230 रुपये नकद जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना कागारौल में मुकदमा संख्या 21/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।

video

Pages