उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 6-13 फरवरी तक दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 शुरू
आईटीआई बल्केश्वर परिसर में प्रशिक्षित दिव्यांगजनों को नौकरी और स्वरोजगार का सुनहरा अवसर
दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के तहत 18-35 वर्ष वालों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण
जनपद में दिव्यांगों को मिलेगा ट्रेड प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और ऋण, आईटीआई बल्केश्वर में दिव्यांग रोजगार मेला, स्वरोजगार के लिए सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ
आगरा:-उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनांक 06 से 13 फरवरी, 2026 के मध्य " दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है, के फलस्वरूप जनपद आगरा में आई०टी०आई० बल्केश्वर के परिसर मे विगत 03 वर्षों में कौशल प्रशिक्षित किये गये दिव्यांगजन में से अर्ह एवं इच्छुक दिव्यांगजन को सेवायोजन विभाग के माध्यम से विभिन्न कम्पनियों में सेवायोजित किया जाएगा तथा जो इच्छुक दिव्यांगजन स्वरोजगार करना चाहते हैं उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध उपलब्ध कराया जाएगा जिससे वह अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें।
उक्त के अतिरिक्त 18 से 35 वर्ष के ऐसे दिव्यांगजन जो किसी भी कौशल में प्रशिक्षित नहीं है। उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए उनकी इच्छा के अनुरूप कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत आई टी आई बलकेश्वर आगरा में संचालित विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित करते हुए उन्हें सेवायोजन एवं स्वरोजगार से लाभान्वित कराया जाएगा।
---------------------