आगरा पुलिस को मिले 6 नए पीआरवी वाहन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

आगरा पुलिस को मिले 6 नए पीआरवी वाहन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

आगरा पुलिस को मिले 6 नए पीआरवी वाहन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

आगरा:-आमजन की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यूपी-112 मुख्यालय, लखनऊ द्वारा कमिश्नरेट आगरा को कुल 6 नवीन पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) वाहन प्रदान किए गए हैं। इन वाहनों को पुलिस आयुक्त आगरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार (आईपीएस) ने बताया कि इन नए पीआरवी वाहनों के संचालन से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जनता को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त (प्रोटोकॉल) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस आयुक्त ने पीआरवी पर नियुक्त कर्मियों को निर्देश दिए कि वे जनता के साथ संवेदनशीलता एवं शालीनता के साथ व्यवहार करें, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
नए पीआरवी वाहनों का आवंटन इस प्रकार किया गया है:
थाना किरावली – पीआरवी संख्या 8602
थाना बसई अरेला – पीआरवी संख्या 8603
थाना शाहगंज – पीआरवी संख्या 8604
थाना जैतपुर – पीआरवी संख्या 8605
थाना बसई जगनेर – पीआरवी संख्या 8606
थाना ताजगंज – पीआरवी संख्या 8607
वर्तमान में कमिश्नरेट आगरा क्षेत्र में जनता की सुविधा एवं सहायता के लिए कुल 78 चार पहिया पीआरवी वाहन तथा 45 दो पहिया पीआरवी वाहन संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नई पीआरवी सेवाओं से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आपातकालीन कॉल पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


video

Pages