थाना शमशाबाद पुलिस की सफल कार्यवाही: शराब के नशे में अश्लील हरकत करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

थाना शमशाबाद पुलिस की सफल कार्यवाही: शराब के नशे में अश्लील हरकत करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना शमशाबाद पुलिस की सफल कार्यवाही: शराब के नशे में अश्लील हरकत करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बेहतरीन पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र राव

जनपद आगरा मुनीष अल्वी:-जिले की थाना शमशाबाद पुलिस टीम ने शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 01.02.2026 को प्रताप सिंह पुत्र बच्चू सिंह वादी के घर के सामने शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था और सार्वजनिक स्थान पर पैंट की चैन खोलकर अश्लील हरकतें करने लगा। इस मामले में थाना शमशाबाद पर मु0अ0सं0 23/26 धारा 296/352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा व पुलिस उपायुक्त पूर्वी के कुशल नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद ने पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त प्रताप सिंह पुत्र बच्चू सिंह को ग्राम धिमश्री पैठखेड़ा मोड से गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र राव, उ0नि0 जैकब फर्नॉन्डिस, और म0उ0नि0 पूजा राणा, थाना शमशाबाद शामिल थे।

बेहतरीन पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र राव, उनकी टीम की यह कार्यवाही बेहतरीन पुलिसिंग का एक और उदाहरण है, जो सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है।

video

Pages