ताज महोत्सव: आगरा में 74वीं मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन
आगरा के टाटा ग्राउण्ड फतेहाबाद रोड़ पर 20 से 22 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में प्रकृति की इन्द्रधनुषीय छटा बिखेरने का प्रयास किया गया है, जिसे देख दर्शक सहज ही अल्हादित हो उठते हैं।
इस अवसर पर आयुक्त, आगरा मण्डल, आगरा नगेन्द्र प्रताप ने कहा कि पुष्प प्रकृति की अनुपम देन है। उन्होंने यह भी कहा कि फल-फूल प्रदर्शनी आगरा में मण्डल स्तर पर आयोजित की जाती है, जो देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
प्रदर्शनी में 2575 उत्कृष्ट नमूने प्रदर्शित किये गये हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार की शाकभाजी, फल और पुष्प शामिल हैं। पशुपालन विभाग द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी का स्टाल लगाकर प्रदर्शनी को लुभावना स्वरूप प्रदान किया गया है।