आगरा में वृहद ऋण वितरण कैंप का आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आगरा में वृहद ऋण वितरण कैंप का आयोजन

आगरा में वृहद ऋण वितरण कैंप का आयोजन

आगरा में अवध बैंक्वेट हॉल, संजय पैलेस में मुख्यमंत्री युवा तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत वृहद ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक केनरा बैंक रजनीकांत उपस्थित रहे।

इस कैंप का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कीम के तहत योग्य बेनिफिशियरी को लोन अप्रूवल देकर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना था। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि यह कैंप केवल कागजी कार्रवाई या आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह जनपद के युवाओं के सपनों को उड़ान देने का एक ठोस मंच है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट स्कीम, मुद्रा स्कीम और दूसरे एग्री बेस्ड लोन, एसएचजी लोन समेत अलग-अलग स्कीम के तहत पात्र लाभार्थियों को लोन अप्रूवल लेटर बांटे गए। कैंप के दौरान, कुल 502 एप्लीकेशन अप्रूव/डिस्बर्स किए गए, और लगभग 25.87 करोड़ के फंड अप्रूव/डिस्बर्स किए गए।

video

Pages