जनपद में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर 8 फरवरी से शुरू होगा फ्री राशन का वितरण, अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा लाभ। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

जनपद में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर 8 फरवरी से शुरू होगा फ्री राशन का वितरण, अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा लाभ।

जनपद में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर 8 फरवरी से शुरू होगा फ्री राशन का वितरण, अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा लाभ।

26 फरवरी तक बंटेगा मुफ्त खाद्यान्न, अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो और पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 5 किलो मिलेगा राशन।

आगरा:-जिला पूर्ति अधिकारी आगरा ने जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को अवगत कराया है कि आयुक्त महोदय, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र० जवाहर भवन, लखनऊ एवं केन्द्र सरकार द्वारा गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने तथा राष्ट्रीय एकरूपता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एन०एफ०एस०ए० में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक 01 जनवरी, 2024 से 05 वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 11 किग्रा0 गेहूँ, 14 किग्रा0 चावल व 10 किग्रा बाजरा (कुल 35 किग्रा०) एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 02 किग्रा० गेहूँ, 01 किग्रा० चावल व 02 किग्रा० बाजरा प्रति यूनिट (कुल 05 किग्रा0 प्रति यूनिट) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण दिनांक 08.02. 2026 से दिनांक 26.02.2026 के मध्य किया जायेगा।
--------------

video

Pages