आगरा पुलिस की कार्रवाई: सट्टे की खाई बाड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आगरा:- पुलिस कमिश्नरेट आगरा की टीम ने सट्टे की खाई बाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना एत्मादपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मितावली जाने वाले रास्ते पर छापा मारकर भागीरथ पुत्र चित्तर सिंह को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 3 अद्धे पर्ची सट्टा, एक पैन, तीन नोट बुक जिसमें सट्टे के नंबर अंकित थे और नगद 3675/- रुपये बरामद किए गए।
आरोपी के खिलाफ थाना एत्मादपुर में मु0अ0सं0 26/2026 धारा 13 जी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।