आगरा में महिला की हत्या का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

आगरा में महिला की हत्या का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा में महिला की हत्या का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के प्रकरण का मात्र 28 घंटे में खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने महिला की हत्या कर शव को छत पर छोड़कर भाग जाने वाले अभियुक्त राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।

अभियुक्त राजेश पुत्र कोमल सिंह हाल निवासी ग्राम रोहता पथवारी मन्दिर के पास थाना सदर बाजार आगरा मूल निवासी ग्राम लुहारी थाना शमशाबाद जनपद आगरा है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है, जिसमें मु0अ0सं0 276/2014 धारा 302/201 IPC थाना शमशाबाद कमिश्नरेट, आगरा शामिल है।

पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर अभियुक्त को सीओडी ग्राउण्ड में मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

video

Pages