आगरा में दावते इस्लामी इंडिया की ओर से इज्तिमा का आयोजन
आगरा में हर साल की तरह इस साल भी होटल चांद बशीर पर दावते इस्लामी इंडिया की ओर से अजीमुश्शान इज्तिमा (जलसा) का आयोजन किया गया। इस इज्तिमा में इस रात की फजीलत के बारे में बताया गया कि इस रात अल्लाह अपने बंदों के गुनाह मिटा देता है और उनकी मगफिरत कर देता है।
शाहिद अत्तारी ने बताया कि इस रात में हमें अल्लाह की इबादत करनी चाहिए और फिजूल घूमने फिरने से बचना चाहिए। उन्होंने आतिशबाजी और पटाखों से बचने की भी अपील की, जिससे जान माल का नुकसान होता है और दूसरों को तकलीफ पहुंचती है।
इज्तिमा में समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। रजा अत्तारी ने मुल्क के अमन और चैन के लिए दुआ की। इस इज्तिमा में शाहिद अत्तारी, फुरकान अटारी, दिलशाद अत्तारी, हाजी यूनुस अत्तारी, मोलाना अब्दुल मजीद मदनी, बिलाल अत्तारी, हाजी अनवर अत्तारी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।