आगरा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़
आगरा के देहात क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एंबुलेंस का इस्तेमाल कर हरियाणा से प्रयागराज तक अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही थी। बसई अरेला पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की 46 पेटियां और 09 बोतलें, कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 60 हजार रुपये बरामद की हैं ।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तस्कर एंबुलेंस को आपात वाहन बताकर चेकिंग से बचते हुए शराब की खेप ले जा रहे थे। हरियाणा से शराब लोड कर उसे प्रयागराज ले जाया जा रहा था, जहां अवैध रूप से खपत की तैयारी थी।
आगरा में अवैध शराब तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 12 महीनों में 10 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई है और 500 से अधिक केस दर्ज हुए हैं। इससे 841 करोड़ का राजस्व मिला है ।