आगरा पुलिस ने नवयुवकों को अवैध गतिविधियों से बचने के लिए किया जागरूक
आगरा:-पुलिस आयुक्त दीपक कुमार कमिश्ररेट आगरा व अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन कमिश्ररेट आगरा अभिषेक अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त पिनाहट गिरीश कुमार सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त बाह हरे कृष्ण शर्मा द्वारा अन्य जनपदों/राज्यों में अवैध गतिविधियों में संलिप्त नवयुवकों को अपराध न करने के लिये सचेत करते हुये ग्राम झोरियान व ग्राम जजार में संभ्रात व्यक्तियों/वर्चुअल स्वयंसेवियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया गया।
पुलिस के अनुसार,शुक्रवार को दीपक कुमार पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट आगरा व रामबदन सिंह अपर पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट आगरा के निर्देशन में, अभिषेक अग्रवाल पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन कमिश्ररेट आगरा के कुशल नेतृत्व में गिरीश कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त पिनाहट व हरे कृष्ण शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त बाह द्वारा अन्य जनपदों/राज्यों में अवैध गतिविधियों में संलिप्त नवयुवकों को अपराध न करने के लिये सचेत करते हुये ग्राम झोरियान व ग्राम जजार में संभ्रात व्यक्तियों/वर्चुअल स्वयंसेवियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया गया। जिस दौरान मनोज कुमार थाना प्रभारी पिनाहट, सत्यदेव शर्मा थाना प्रभारी बाह मौजूद रहे।
विगत कुछ दिनों में थाना बाह क्षेत्रान्तर्गत नवयुवकों द्वारा नौकरी करने हेतु अन्य जनपदों/राज्यों में जाकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त होकर संगठित अपराध में शामिल रहे। इसी सम्बन्ध में ग्राम झोरियान व ग्राम जजार में संभ्रात व्यक्तियों, वर्चुअल स्वयंसेवियों, गाँव के बुजुर्गों व सभी अभिभावकों के साथ ग्राम के नवयुवको को अवैध गतिविधियों में शामिल न होने के लिये ग्राम संवाद किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा निम्न बिन्दुओं पर वार्ता की गयी:
- ग्राम के सभी बुजुर्गों, सभी अभिभावक, ग्राम को संभ्रात व्यक्तियों द्वारा नवयुवको को अवैध गतिविधियों में शामिल न होने के लिये जागरूक व मार्गदर्शन (काउंसलिंग) नियमित समय से करते रहे।
- आज के युग में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रलोभन देकर उनसे संगठित अपराध कराया जा रहा है। इसके लिये उन्हें बताया गया कि अज्ञात सोशल मीडिया ग्रुप, ट्विटर, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर नई पीढ़ी के युवा बिना वेरिफिकेशन का ना जुड़े। उन्हें यह भी बताया गया कि ग्राम के किसी व्यक्ति या नवयुवकों द्वारा कोई संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट से अवैध गतिविधि संचालित की जाती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
- आगामी त्यौहारों व अन्य अवसरों के दौरान नवयुवक गाँव आते हैं व उनकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होती है तो इसकी सूचना तत्काल थाने पर उपलब्ध कराये। पुलिस की यह पहल सामाजिक पुलिसिंग की तरफ है। जिससे आमजनमानस पुलिस के प्रति जागरूक रहे।
- इसके अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन कमिश्ररेट आगरा द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन व निगरानी की जाये व बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में बैरियर डालकर सघन रूप से चैकिंग की जाये। पुलिस आयुक्त की ओर से निर्देशित किया गया कि पकड़े गये व्यक्तियों के विरुद्ध गैंग चार्ट बनाकर गुंडा व गैंगस्टर की कार्यवाही की जाये व पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखी जा रही है।