नंदनी ग्रुप ने उत्तर भारत में किया अपने मिल्क प्रोडक्ट का विस्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

नंदनी ग्रुप ने उत्तर भारत में किया अपने मिल्क प्रोडक्ट का विस्तार

नंदनी ग्रुप ने उत्तर भारत में किया अपने मिल्क प्रोडक्ट का विस्तार

जनपद आगरा:-नंदनी ग्रुप ने उत्तर भारत के हिंदी भाषी राज्यों में अपने मिल्क प्रोडक्ट का विस्तार किया है। कंपनी ने एनसीआर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार सहित कई राज्यों में अपने प्रोडक्टों को लॉन्च करना शुरू कर दिया है।

आगरा में भी कंपनी ने अपने प्रोडक्ट को उतार दिया है। कंपनी के सेल्स हेड अतुल प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कंपनी ने अब दक्षिण भारत से उत्तर भारत के हिंदी भाषी राज्य में अपने प्रोडक्ट को लॉन्च करना शुरू कर दिया है। कंपनी एक लाख लीटर प्रति दिन दूध का प्रोडक्ट बेचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

निलेश कुमार, जो उत्तर भारत में कंपनी के प्रोडक्ट को देख रहे हैं, ने बताया कि उन्होंने आगरा में चाय की दुकान चलाने वाले लोगों के लिए चाय मित्र के नाम से योजना संचालित की है। उन्होंने कंपनी के प्रोडक्ट के बारे में दावा करते हुए कहा कि वह आगरा की जनता को शुद्ध घी और दूध उपलब्ध कराने का काम करेंगे।

video

Pages