ताज महोत्सव है जाना, आगरा मेट्रो ही अपनाना !
ताज महोत्सव 2026 के कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने के लिए अपनाएं मेट्रो
ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन ताज महोत्सव ग्राउंड से मात्र 500 मीटर; निकटतम मेट्रो स्टेशन से पहुंचें ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन
आगरा : आगरा का प्रख्यात वार्षिक ताज महोत्सव, जो इस साल से 27 फरवरी तक आयोजित होने जा रहा है, इस बार ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन के निकट आयोजित किया जा रहा है।
इस वर्ष ताज महोत्सव का कार्यक्रम स्थल फतेहाबाद रोड के निकट आई॰एच॰सी॰ऐल॰ का खंड परिसर है। यह ग्राउंड आगरा सेल्फी पॉइंट के निकट है ।
कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने के लिए ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो एवं आगे 500 मीटर आसानी से अन्य साधनों का उपयोग किया जा सकता है।
फतेहाबाद रोड पर डाईवर्जन के चलते आगंतुक मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन, डॉ अंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन एवं ताज महल मेट्रो स्टेशन आकर आगे ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सुविधा ले सकते हैं, एवं समय से ताज महोत्सव पहुँच सकते हैं।
इन स्टेशनों पर है पार्किंग सुविधा
मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन
डॉ आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन
ताज महल मेट्रो स्टेशन
शहीद कैप्टेन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन
ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन
स्टेशनों पर सुविधाजनक पार्किंग उपलब्ध होने से यात्री सुगमता पूर्वक अपने वाहन पार्क करके मेट्रो से ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पहुँच कर ताज महोत्सव जा सकते हैं।