अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध आगरा जिलाधिकारी का सख्त अभियान
आगरा में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है।
बिना आई०एस०टी०पी०/ओवरलोड़ उपखनिज गिट्टी परिवहन कर रहे 02 वाहनों को थाना सैंया में किया गया अवरुद्ध/जब्त, वाहनों पर लम्बित 12 ई-नोटिसों को मौके पर कराया गया जमा।