रामलाल वृद्धा आश्रम में प्री-मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
आगरा में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में 22 फरवरी को मेगा शिविर की तैयारी हेतु रामलाल वृद्धा आश्रम में प्री-मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं का लाभ मिला; पेंशन और स्वास्थ्य योजनाओं के लिए हुआ पंजीकरण।
विनीता सिंह-1, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा ने बताया कि इस प्री मेगा कैंप के आयोजन का उद्देश्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विभागों की कल्याण कारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाना है।