दहशत में परिवार: दबंग सिपाही व उसके भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
आगरा:- जिले के थाना ट्रान्स यमुना क्षेत्र के प्रकाश पुरम टेडी बगिया में दबंग सिपाही के डर से दहशत में पूरा परिवार है। दबंग सिपाही का भाई पीड़िता की ननद से बदतमीजी और भद्दी गालियां देता है, जिसका विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ममता देवी ने बताया कि उनकी ननद मुस्कान को बस्ती में रहने वाला मनीष भद्दी गालियां और अवैध कमेंट्स करता था, जिसकी शिकायत उनके ससुर ने उसके परिवारीजनों और सम्भ्रांत लोगों से की थी। इसके बाद मनीष कुमार, सुनील कुमार उर्फ सोनू, मानिक चंद, और प्रिंस उर्फ छोटू ने एक राय होकर उनके घर में घुसकर मारपीट की और ननद के साथ छेड़छाड़ की। दबंगों ने घर में रखा कीमती सामान भी तोड़ दिया और घर में जबरदस्त तरीके से ईंट पत्थर फेंके।
पीड़िता ने स्थानीय थाना में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद दिलीप कुमार उर्फ दीपू, जो यूपी पुलिस में सिपाही है, पीड़िता के घर आया और आते ही परिवारीजनों को गंदी गालियां देते हुए बोला कि तुमने मेरे भाइयों की शिकायत थाना में की है, मैं स्टाफ का हूं, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। सिपाही ने पीड़िता के पति पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने और उसका एनकाउंटर कराने की धमकी दी।