यूपी एसटीएफ और आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू मुठभेड़ में ढेर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

यूपी एसटीएफ और आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू मुठभेड़ में ढेर

यूपी एसटीएफ और आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू मुठभेड़ में ढेर 

आगरा:- उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई में कुख्यात इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू की मौत हो गई है।

27 फरवरी 2026 को थाना एकता क्षेत्र में एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा Police की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुख्यात इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया था. मुठभेड़ के दौरान बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अस्पताल में पवन उर्फ कल्लू की मौत हो गई. बदमाश की पहचान पवन उर्फ कल्लू, पुत्र संतराम, निवासी सिरौली, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है।

पवन कमिश्नरेट आगरा के थाना ताजगंज में दर्ज रंगदारी के एक मामले में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था. Police के अनुसार पवन, शासन द्वारा चिन्हित कुख्यात रणदीप भाटी – अमित कसाना गैंग का सक्रिय शूटर था।

उस पर हत्या के चार और रंगदारी के दो समेत कुल 18 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. Police रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में उस पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था. उस समय उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

जेल में रहने के दौरान वह Haryana के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आ गया. वर्ष 2025 में जेल से रिहा होने के बाद उसने बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था. Police को आशंका है कि वह इस गैंग के साथ मिलकर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पास से भारी मात्रा में कारतूस और असलहे बरामद किए गए हैं. खास बात यह है कि मौके से बरामद 9 एमएम पिस्टल वर्ष 2016 में थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में एक constable मोनू धीमन से लूटी गई थी. उस समय constable एडीजे की पीएसओ ड्यूटी में तैनात थे. इस संबंध में थाना बिसरख में केस नंबर 247/16, धारा 279/337/392/427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है।

video

Pages