थाना एत्मादपुर का वार्षिक निरीक्षण: पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने की समीक्षा
आगरा:- पुलिस उपायुक्त पश्चिमी,आगरा द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर की उपस्थिति में थाना एत्मादपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, हवालात, शस्त्रागार एवं बैरिक आदि व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित विवेचनाओं की प्रगति एवं जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सभासदों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आगामी रमजान एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।