दबंगई नहीं चलेगी: ट्रांस यमुना पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
जनपद आगरा मुनीष अल्वी:- थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले और पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले दबंग आरोपी तीरथ प्रताप सिंह उर्फ सिब्बू ठाकुर को जेल भेज दिया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले हुए झगड़े में पुलिस के साथ अभद्रता की थी और फेसबुक पर लाइव वीडियो में पुलिसकर्मियों को गाली दी थी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस और कानून का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने और दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।