आगरा में हत्या का खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

आगरा में हत्या का खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

आगरा में हत्या का खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

आगरा:-थाना एकता पुलिस टीम ने एक हत्या के मामले का खुलासा किया है, जिसमें मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी और शव को साड़ी से फंदा लगाकर पंखे से लटका दिया था।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी को फोन कर घर बुलाया था, जहां मृतक ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और मारपीट करने लगा। इसके बाद प्रेमी ने तकिये से मृतक का मुंह दबा दिया और पत्नी ने उसके हाथ-पैर दबा लिए, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान महिला अभियुक्ता (मृतक की पत्नी) और सुंदर पुत्र धर्मेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 1 तकिया, 1 साड़ी, और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

video

Pages