सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
आगरा:- थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी करने वाले अभियुक्त योगेश कुमार विमल उर्फ काकू पुत्र भोलेनाथ को गिरफ्तार किया है। दिनांक 31.01.2026 को काकू विमल निवासी जगजीवन नगर द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक जातिगत पोस्ट की गई थी, जो वायरल हो गई और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को खतरा पैदा कर दिया।