आगरा में यातायात व्यवस्था के बुरे हालत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

आगरा में यातायात व्यवस्था के बुरे हालत

आगरा में यातायात व्यवस्था के बुरे हालत

आगरा में इस समय यातायात व्यवस्था की सबसे बुरे हाल हैं. जाम सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है. जाम से बचने के लिए लोग कई रास्तों का प्रयोग करते हैं लेकिन कहीं रास्ते बंद हैं तो कहीं सड़क खुदी है. कहीं डायवर्जन लागू हैं।

एमजी रोड के तो ऐसे हाल हैं कि यहां से निकलने से पहले लोग सोचते हैं कि इससे अच्छा रास्ता और कौन सा होगा जो कि समय से मंजिल तक पहुंचा दे और जाम भी न मिले. हाइवे पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई है मेट्रो के कारण कई जगह रास्ते बंद तो कई डायवर्जन आगरा में इस समय मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है.

एमजी रोड से लेकर हाइवे तक मेट्रो की बैरीकेडिंग लगी हुई हैं. सड़कें खराब पड़ी हुई हैं. आधे रास्ते बंद होने के कारण जाम के हालात हर समय बने रहते हैं. प्रतापपुरा पर रात को क्रेन मशीन गिर जाने के कारण रास्ते को बंद करना पड़ गया. हाइवे पर भी गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भी लोग निकलने में परेशान होते हैं।

एमजी रोड सहित इन रास्तों पर मुश्किल सफर आगरा में पूरा एमजी रोड इस समय सबसे मुश्किल भरा सफर है. आधा एमजी रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है. आधी सड़कें खराब हैं. लोग निकलने से पहले सोचते हैं कि एमजी रोड पर जाएं या नहीं.

वहीं सुल्तानगंज की पुलिया से विजय नगर कॉलोनी की ओर से जाने वाले रास्ते पर सड़क खुदी पड़ी हुई है. दिल्ली गेट पर राजा की मंडी स्टेशन की ओर जाने के लिए भी रास्ता बंद है. यहां सीवर लाइन का काम चल रहा है. एक तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद हैं।

फतेहाबाद रोड पर भी शुक्रवार शाम से एक तरफ सड़क का काम चल रहा था जिसके कारण एक ही तरफ से आने जाने वाले वाहन गुजारे जा रहे थे जिससे जाम के हालात बने रहे. मदिया कटरा चौराहे पर हाल ही में एक बस धंस गई जिसमें स्कूल बस सवार थे. बस का पहिया खोखली सड़क में इस तरह धंस गया कि हादसा होने से बच गया।

पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क तक का एक तरफ का पूरा रोड काफी समय बंद कर दिया गया है. यहां से निकलने के लिए डायवर्जन लागू किया हुआ है जाम सबसे अधिक इस समय पर यूं तो हर समय आगरा जाम से जूझ रहा है लेकिन सुबह नौ बजे और दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के कारण दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक जाम के बुरे हालात बने रहते हैं।

शाम को छह बजे से 8 बजे तक भी स्थिति खराब रहती है. सहालग होने के कारण इस समय लोग शाम को अपने अपने वाहन लेकर निकल रहे हैं जिसके कारण भी जाम करीब 10 से 11 बजे रात तक बना रहता है।

video

Pages