विराट हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, धर्म-संस्कृति एवं राष्ट्र चेतना पर जोर
एत्मादपुर (आगरा) हिन्दू समाज की एकता, संगठन एवं सांस्कृतिक जागरण के उद्देश्य से आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन दिनांक 13 फरवरी 2026 को जूनियर हाई स्कूल, ग्राम खांडा (आगरा) में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं सनातन प्रेमी बंधु उपस्थित हुए। कार्यक्रम स्थल पूरी तरह खचाखच भरा रहा तथा भारी भीड़ के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रांगण के बाहर खड़े होकर भी कार्यक्रम का श्रवण करते रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदरणीय श्री महेन्द्र शर्मा जी (क्षेत्र प्रचारक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड) ने अपने उद्बोधन में हिन्दू समाज की एकता, संगठन एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने समाज में जागरूकता, अनुशासन एवं राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में पूज्य संत श्री अनन्तवीर जी महाराज (अक्षय पात्र फाउंडेशन) एवं पूज्य भागवताचार्य किशोरी पूनम शर्मा जी के प्रेरणादायी आशीर्वचन एवं ओजस्वी कथन प्राप्त हुए। संतों ने समाज को धर्म, संस्कार एवं समरसता के मार्ग पर चलने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधाता पीठाधीश्वर पूज्य संत श्री सेवा दास जी महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उन्होंने अपने आशीर्वचन से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हेमेन्द्र यादव द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास हेतु संगठन, संस्कार एवं सांस्कृतिक चेतना को आवश्यक बताते हुए सभी को मिलकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा समाज में पारस्परिक सहयोग एवं समरसता को बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन श्री सीताराम विधाता बाबा एवं हिन्दू सम्मेलन समिति, खांडा (आगरा) के नेतृत्व में अध्यक्ष श्री शिवमंगल के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी संतों, अतिथियों एवं जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का समापन जय श्री राम के उद्घोष के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन अरुण द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान पूर्व विधायक, डॉक्टर धर्मपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जगबीर सिंह तोमर, डॉक्टर हेमेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा, जिला संचालक मुकेश सिकरवार, खंड कार्यवाहक उमेश, अध्यक्ष शिवमंगल, 56 पागल सेवा समिति अध्यक्ष लाइक सिंह, संजय गर्ग, इंद्र गिरी, वीरपाल यादव, बालकिशन, त्यागी राकेश, गौतम ध्यान पाल, रामवीर मास्टर, कमल सिंह, रिंकू प्रधान, पवन सिसोदिया टिंकू विनोद कुमार खजान सिंह हरस्वरूप गुप्ता, पवन कुमारी यादव विश्वनाथ यादव संजय गर्ग हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।