पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया और अगले दिन अंतिम संस्कार भी कर दिया। शक होने पर पुलिस से शिकायत की गई और पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

मृतक लवकेश की पत्नी गौरी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी सुंदर के साथ मिलकर लवकेश की हत्या की है। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी की रात जब लवकेश सो रहे थे, तब उन्होंने फोन करके सुंदर को बुलाया और तकिए से मुंह दबाकर लवकेश की हत्या कर दी। फिर शव को फंदे पर लटका दिया और सुंदर अपने घर चला गया।

पुलिस ने बताया कि गौरी की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages