आगरा में सड़क हादसा: कार खाई में गिरने से युवक की मौत
आगरा के थाना बसौनी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार चंबल नदी की 50 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार 30 वर्षीय अलकेश सिंह पुत्र हीरा सिंह तोमर की मौत हो गई। अलकेश मध्य प्रदेश के सहासपुरा, थाना नगरा पोरसा का रहने वाला था।