आगरा में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आगरा:- थाना कमलानगर पुलिस और एन्टी रोमियो टीम द्वारा बालिका विद्यालय में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं में स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता शेष मणि उपाध्याय और सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद सुश्री अमीषा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर थाना कमला नगर में पहली बार 2 सैनिटरी पैड डिस्पोजल मशीन का उद्घाटन किया गया, जिससे बालिकाओं और महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम के दौरान थाना कमला नगर की एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रतिमा भार्गव (अध्यक्ष, कल्याणम फाउंडेशन), पवन सैनी (थाना प्रभारी, कमला नगर) और मनीषा वत्स (एंटी रोमियो प्रभारी) सहित अन्य गणमान्य अतिथि, विद्यालय स्टाफ और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।