अपर पुलिस आयुक्त ने किया थाना सदर बाजार का वार्षिक निरीक्षण
आगरा:-अपर पुलिस आयुक्त, आगरा राम बदन सिंह ने थाना सदर बाजार का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय अभिलेखों, हवालात, मैस, बैरक, CCTNS कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र आदि का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने शस्त्रों के समुचित रख-रखाव एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु विशेष निर्देश दिए। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।