अपर पुलिस आयुक्त ने किया थाना छत्ता का वार्षिक निरीक्षण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

अपर पुलिस आयुक्त ने किया थाना छत्ता का वार्षिक निरीक्षण

अपर पुलिस आयुक्त ने किया थाना छत्ता का वार्षिक निरीक्षण

जनपद आगरा:-मंगलवार को अपर पुलिस आयुक्त, आगरा रामबदन सिंह ने थाना छत्ता का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों जैसे हवालात, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, शस्त्रागार और मिशन शक्ति केंद्र का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। अपर पुलिस आयुक्त ने शस्त्रों के रख-रखाव और साफ-सफाई के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए।

महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही के लिए भी निर्देश दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति के तहत जनजागरूकता गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए कहा गया।

इस निरीक्षण का उद्देश्य थाना छत्ता की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाना है।

video

Pages