दहेज हत्या मामले में आरोपी सास ससुर और पति गिरफ्तार,तीनों गए जेल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

दहेज हत्या मामले में आरोपी सास ससुर और पति गिरफ्तार,तीनों गए जेल

दहेज हत्या मामले में आरोपी सास ससुर और पति गिरफ्तार,तीनों गए जेल

बेहतरीन कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं खंदौली थाना प्रभारी कुलदीप सिंह तोमर

बेहतरीन पुलिसिंग:घटना के चंद समय में दहेज हत्या के आरोपियों को कर लिया गिरफ्तार

फरार आरोपियों पर भी कसा जाएगा खंदौली पुलिस का शिकंजा

जनपद आगरा मुनीष अल्वी:-जिले की थाना खंदौली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों – सास, ससुर और पति – को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में वादी की बहन को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी।

थाना खंदौली में दर्ज मामले के अनुसार, वादी की बहन की शादी सलमान पुत्र छोटे खाँ के साथ हुई थी। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे और अंततः उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दहेज हत्या सहित 3/4 दहेज  अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सलमान (पति), छोटे खाँ (ससुर) और महिला अभियुक्ता (सास) मीना बेगम शामिल हैं। थाना खंदौली के प्रभारी कुलदीप सिंह तोमर की बेहतरीन पुलिसिंग ने इस मामले में चंद समय में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी कार्यशैली और तेज कार्रवाई के लिए उन्हें क्षेत्र में जाना जाता है।

खंदौली पुलिस अब फरार आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है, ताकि कोई भी अपराधी बच न सके। इस कार्रवाई से दहेज प्रथा के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में खंदौली थाना प्रभारी कुलदीप सिंह तोमर,उपनिरीक्षक गौरव सिंह ,महिला उपनिरीक्षक रोशनी राणा ,कॉन्स्टेबल हरीश शर्मा, कॉन्स्टेबल हर्ष तोमर,महिला कॉन्स्टेबल भावना सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे ।

video

Pages