पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध तमंचे सहित चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को किया अरेस्ट - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध तमंचे सहित चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को किया अरेस्ट

पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध तमंचे सहित चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को किया अरेस्ट 

बेहतरीन पुलिसिंग की पहचान हैं "प्रभारी निरीक्षक" आलोक कुमार सिंह

एत्मादपुर (आगरा) जिले के थाना एत्मादपुर पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से अवैध तमंचा 4 जिंदा कारतूस 315 बोर व एक चोरी की बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। इस सम्बन्ध में थाना पुलिस ने मुकद्दमा संख्या- 59/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व 317(2) ,317(5) बीएनएस की कार्यवाही दर्ज की है। 

मिली जानकारी के आधार पर बताया गया है कि बुधवार को एत्मादपुर पुलिस टीम चैकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर द्वारा मिली जानकारी पर उन्होंने बुढ़िया की ताल से सीएचसी एत्मादपुर वाले मार्ग से दो अभियुक्तों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस टीम द्वारा जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह मोटरसाइकिल (बाइक) उन दोनों ने 22 फरवरी की रात को आगम मालिद हाजीपुर चितीबाबाद के पास से चोरी की थी। वह दोनों एत्मादपुर क्षेत्र में बाइक बेचने की फिराक में आए थे। साथ ही बरामद अवैध तमंचे के संबध में पूछा गया तो बताया कि वह लोगों को डराने व धमकाने के लिए रखते हैं। गिरफ्तार युवकों में जयसिंह निवासी मोहल्ला हिमायूपुर थाना दक्षित जनपद फिरोजाबाद, विशाल निवासी मोहल्ला हिमायूपुर थाना दक्षित जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। 

गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह थाना एत्मादपुर, एसआई विपिन कुमार, एसआई नितिन कुमार, कांस्टेबल रणधीर कुमार मौजूद रहे।

video

Pages