थाना एत्मादपुर पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक चोर पकड़ा, दूसरे की तलाश जारी
एत्मादपुर (आगरा) जिले के थाना एत्मादपुर पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक चोर को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। चोरों ने बाइक को रात्रि में सरस्वती इंटर कॉलेज गेट के बाहर से चुराई थी। दोनों ही आरोपी एक ही जगह के निवासी हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पता चला है कि पीड़ित योगेश निवासी सलेमपुर पचोखरा जिला फिरोजाबाद ने थाना एत्मादपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पीड़ित ने शिकायत में दर्शाया था कि उसकी बाइक स्प्लेंडर जो कि सरस्वती इंटर कॉलेज सतौली एत्मादपुर के गेट के बाहर खड़ी थी वो अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। इसी क्रम में पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेकर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करना शुरू कर दिया। जिसमें पुलिस द्वारा मुकद्दमा संख्या 57/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया।
बुधवार को थाना एत्मादपुर पुलिस टीम द्वारा अपने क्षेत्र में गश्त व चैकिंग की जा रही थी। उसी समय मुखबिर की सूचना पर मुकद्दमा उपरोक्त से सम्बन्धित आरोपी संजू उर्फ छोटा को बिहारीपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी हुई बाइक स्प्लेंडर बरामद कर ली गई है। बरामदी के आधार पर उक्त दर्ज मुक़दमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम संजू है, और एक उसका साथी अमित भी साथ में मौजूद था दोनों ही आरोपी मोहल्ला सतौली बघेलान थाना एत्मादपुर के निवासी है। दोनों आरोपियों ने दिनांक 22 फरवरी को रात्रि में सरस्वती इंटर कॉलेज गेट के बाहर से स्प्लेंडर बाइक को चुराया था। वहीं दूसरा आरोपी अमित फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।