आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
आगरा के बमरौली कटारा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 40 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई आगरा पुलिस कमिश्नरेट के विशेष अभियान के तहत की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध गतिविधियों, शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बमरौली कटारा पुलिस ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी नवाब सिंह पुत्र नत्थू लाल, निवासी ग्राम नगला सबला है।