आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बेचने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया
आगरा के थाना अछनेरा पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बेचने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.612 कि०ग्रा० गांजा बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त कान्हा पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम लोहकरेरा थाना सिकन्दरा आगरा है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह व अजय दोनों मिलकर अवैध गांजा खरीद कर फुटकर में बेचते हैं जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा प्राप्त होता है।