आगरा में बोर्ड परीक्षा के दौरान इस केंद्र पर हो रही थी नकल. एफआईआर के निर्देश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

आगरा में बोर्ड परीक्षा के दौरान इस केंद्र पर हो रही थी नकल. एफआईआर के निर्देश

आगरा में बोर्ड परीक्षा के दौरान इस केंद्र पर हो रही थी नकल. एफआईआर के निर्देश

आगरा के 154 केंद्रों पर इस समय यूपी बोर्ड परीक्षाएं संचालित हैं. हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के एग्जाम में कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है. नकल न होने के सख्त आदेश भी दिए गए हैं. परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. लेकिन इसके बावजूद आगरा के एक केंद्र पर बोर्ड परीक्षा में नकल पकड़ी गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज, मियांपुर में कक्ष संख्या 03 में बातचीत व नकल कराई जाने की संदिग्ध परिस्थिति पर तत्काल स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा गया. स्टेटिक मजिस्ट्रेट के यहां पहुंचने पर बातचीत व नकल की पुष्टि पाई गई. संबंधित के विरुद्ध एफआईआर कराए जाने के निर्देश दिए गए, एफआईआर की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

video

Pages