आगरा पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित
आगरा:-पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस लाइंस स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, लंबित विवेचनाएं, यातायात व्यवस्था और आगामी त्योहारों के लिए कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।