शौक की कीमत चोरी: आगरा में दो बाइक चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
ट्रांस यमुना पुलिस ने 3 बाइक चोरियों का किया खुलासा, यही है थानाध्यक्ष हरेंद्र मलिक से क्षेत्रवासियों को आशा
जनपद आगरा:-जिले की थाना ट्रांस यमुना कमिश्नरेट आगरा की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उनके कब्जे से 03 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार,इन शातिर चोरों ने 4 दिन के अंदर 3 बाइक चोरी की जिसमें पहली बाइक चोरी की घटना वादी अमर वाटिका बंबा रोड पर दावत खाने गए थे, जहां उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इसी तरह,दूसरी घटना वादी एक शादी में शामिल होने के लिए अपनी मोटरसाइकिल लेकर गए थे, जो वापस नहीं मिली।इसी प्रकार तीसरी घटना वादी की मोटरसाइकिल राम श्री निहाल हॉस्पिटल के सामने चोरी हो गई।सभी बाइक चोरियों की शिकायत थाना में दर्ज कराई गई।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरा से प्राप्त फुटेज के आधार पर दो अभियुक्तों रितिक और सुमित को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 02 स्पलेंडर प्लस और 01 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल चोरी करते थे और उन्हें सस्ते दाम पर बेच देते थे। वे चोरी की गई मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटाकर कहीं फेंक देते थे और मोटरसाइकिल को किसी राह चलते व्यक्ति को सस्ते दाम पर बेच देते थे और प्राप्त रुपयों को आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे।