सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

जनपद आगरा:-जिले के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवक का अवैध तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। युवक की पहचान शिवा यादव के रूप में हुई है, जो महावीर नगर मंडी समिति का निवासी है। वायरल तस्वीर के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है कि यह अवैध तमंचा है या खिलौना वाला हथियार है।

जानकारी के अनुसार, नए युवाओं का सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करना तथाकथित ‘स्टेटस सिंबल’ बनता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि गैंगस्टर संस्कृति और अपराधियों के महिमामंडन से प्रभावित होकर नई पीढ़ी का एक वर्ग इस दिशा में आकर्षित हो रहा है।जो बहुत ही खतरे से भरा है।

पुलिस ने वायरल फोटो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान और पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है। यदि फोटो वास्तविक और हथियार अवैध पाया गया, तो आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कानूनन अपराध है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

video

Pages