आगरा में वारंटी गिरफ्तार: खेरागढ़ पुलिस की कार्रवाई
आगरा के खेरागढ़ में पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अजय कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो खेरागढ़ के बाल्मिक बस्ती का निवासी है।
अजय कुमार वाद संख्या 262/13, अपराध संख्या 166/13 धारा 332/353 भादवि थाना खेरागढ़ से संबंधित मामले में वांछित था। पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।