24 किलो अवैध गांजा के साथ 02 अंतरराज्जीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
आगरा पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में संलिप्त 02 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 24 किलो अवैध मादक पदार्थ (गांजा), 01 ट्राली बैग व 02 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार गांजा तस्करों की पहचान मनोज कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम मोहकमपुर, घुनाई, थाना लोधा जनपद अलीगढ़ और जाकिर पुत्र शफी मोहम्मद निवासी कस्बा जलालपुर, थाना रोरावर, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है।
अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा एनडीपीएस एक्ट थाना ट्रांस यमुना कमि0 आगरा में मामला दर्ज किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 12,25,000 रुपये है।
पुलिस टीम ने पूछताछ में पाया कि गांजा तस्कट उड़ीसा से गांजा लाकर आगरा, अलीगढ़ व मथुरा में बेचने का काम करते थे। वे उड़ीसा से छोटे-छोटे बैगों में गांजा ट्रेन व बस के माध्यम से लाते थे और फिर फुटकर में सप्लाई कर देते थे।