आगरा पुलिस ने छीनैती के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

आगरा पुलिस ने छीनैती के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

आगरा पुलिस ने छीनैती के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

आगरा:-न्यू आगरा पुलिस टीम ने भगवान टॉकीज के पुल पर ऑटो से घर जा रहे व्यक्ति से रुपए व मोबाइल फोन का बैग छीनकर भागने की घटना में संलिप्त अभियुक्त चंद प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ₹2400/- व 01 मोटर साइकिल (घटना में प्रयुक्त) बरामद की गई है।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भगवान टॉकीज पुल पर एक व्यक्ति के हाथ से बैग छीना था, जिसमें 8.200/- रुपए व 01 मोबाइल फोन मिला था। रुपयों को उन्होंने आपस में बांट लिया व मोबाइल फोन उसके दोस्त शनि के हिस्से में आया था।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
चन्द प्रताप सिंह, निवासी बारह शिव नगर गंगा गौरी बाग बल्केश्वर थाना कमलानगर आगरा।

video

Pages