अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार के लिए 11 शिक्षक एवं पर्यावरण मित्र पुरस्कार से 3 विद्यालय होंगे सम्मानित
आगराः पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बच्चों की समझ को बेहतर बनाने ,उन्हे जागरूक करने के लिए व ग्रामीण परिवेश के लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक, सजग व समझ को विकसित करने के लिए किए गए कार्यों के लिए जिले ने राष्ट्रीय एवं रीजनल स्तर पर एक बार फिर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश व समाज में शिक्षको के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया है । पर्यावरण शिक्षण केंद्र (सीईई) द्वारा विप्रो के सहयोग से संचालित अर्थियन कार्यक्रम के अंतर्गत आगरा के तीन विद्यालयों को पर्यावरण मित्र पुरस्कार व 11 शिक्षकों का चयन रीजनल अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार के लिए किया है। जिसमें आठ राज्यों से कुल 90 विद्यालयों व शिक्षकों का चयन किया गया, जिनमें आगरा जिले से सर्वाधिक चयन होना विशेष उपलब्धि है। शीघ्र ही पर्यावरण शिक्षण केंद्र के द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में इन विद्यालयों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर डा. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि इतनी अधिक संख्या में शिक्षकों एवं विद्यालयों का चयनित होना जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पर्यावरण शिक्षण केंद्र एवं विप्रो के सहयोग से संचालित होता है जिसमें शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा तैयार की गई कचरा एवं सस्टेनेबिलिटी, जल एवं सस्टेनेबिलिटी, जैव विविधता एवं सस्टेनेबिलिटी पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। जिसका पर्यावरण शिक्षण केंद्र एवं विप्रो के विशेषज्ञों द्वारा होता है मूल्यांकन के उपरांत शिक्षकों एवं विद्यालयों का चयन किया जाता है।बता दें कि पर्यावरण शिक्षण केंद्र द्वारा वर्ष 2013 से अर्थियन कार्यक्रम संचालित है। यह एक गतिविधि आधारित सस्टेनेबिलिटी शिक्षण कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत विद्यालय में जल संरक्षण, जैव विविधता एवं कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य कराए जाते हैं। विद्यालय अपनी कार्ययोजनाओं व उपलब्धियों को रिपोर्ट के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं, जिनका विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किया जाता है। सीईई के माध्यम से विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों को राष्ट्रीय स्तर पर निर्णय कर्ताओं द्वारा मूल्यांकन के बाद चयन किया जाता है। अगर से इतनी अधिक संख्या में चयन होने पर प्राचार्य डायट अनिरुद्ध यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड, सीईई की वरिष्ठ कार्यक्रम निदेशक प्रीति आर कन्नौजिया तथा स्टेट कॉर्डिनेटर जितेंद्र पटेल ने सभी चयनित शिक्षकों एवं विद्यालयों को अपनी शुभकामनाएं दी।
रीजनल/राज्य स्तरीय अर्थियन पर्यावरण पुरस्कार
1. प्राथमिक विद्यालय लाडम अकोला से प्रिया सिंघल
2. कं. वि. नगला तल्फी बरौली अहीर से बबिता वर्मा
3. उच्च प्रा. वि. ताहरपुर सैंया से मधु निगम
4. प्रा.वि. नगला रेवती अकोला से अनीता चाहर
5. उच्च प्रा. वि. नानपुर बिचपुरी से मिली जैन
6. प्रा. वि. विसरना बरौली अहीर से रेनू सिंह
7. कंपो. वि. खानपुर खेरागढ़ से मीनाक्षी लोधी
8. उच्च प्रा. वि. बरारा बिचपुरी से कुलदीप भारद्वाज
9. प्रा. वि. सतीनगर नगर क्षेत्र से प्रियंका जैन
10. रा. इंटर कॉलेज नैनाना जाट से निधि गोयल
11. कंपो. वि. नवादा शमशाबाद से पविता कुशवाह
राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार
1. उच्च प्रा. वि. मीरपुर शमशाबाद (प्रेम नारायण शर्मा )
2. प्रा. वि. पनवारी अछनेरा (ज्योति जैन)